हरियाणा विधानसभा भंग करने की मांग

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या से अक्तूबर तक राज्य विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। असल में हुड्डा चाहते हैं कि हरियाणा के चुनाव भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही हो जाएं। अक्तूबर में ही महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं।
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2010 में खत्म होना है। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से 9 जीती थीं। माना जा रहा है यही सबसे बड़ा कारण है विधानसभा चुनाव जल्दी कराने का।


Click it and Unblock the Notifications