फ़ोर्ब्स सूची में सोनिया,चंदा कोचर

फ़ोर्ब्स सूची में सोनिया,चंदा कोचर

फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की नई सूची निकाली है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के नाम शामिल हैं.

सोनिया गांधी इस सूची में 13वें नंबर है तो चंदा कोचर पहली बार इस सूची में शामिल हुई हैं. वे 20वें नंबर पर रहीं. बॉयोकॉन की किरण मजूमदार शॉ को 91वें स्थान पर रखा गया है.

विश्व की सबसी शक्तिशाली महिला का ख़िताब जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को दिया गया. दूसरी पायदान पर हैं फ़ेडरल डिपोज़िट इन्शयोरेंस कोर्प की शीला ब्लेयर. याहू की कैरल बाटर्ज़ 12वें नंबर पर हैं.

मायावती ग़ायब

पिछले साल की तरह इस बार भी भारतीय मूल की इंदिरा नुई को तीसरा स्थान मिला है. वे पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.

सोनिया गांधी पिछली बार 21वें नंबर पर थीं और इस बार उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है. उनके बारे में फ़ोर्ब्स में लिखा गया है, "90 के दशक में राजनीति में आने के बाद से वे आज भी भारतीय राजनीति का मुख्य हस्ती हैं."

2009 के आम चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से सोनिया गांधी की स्थिति और मज़बूत हो गई है.

वहीं चंदा कोचर के बारे में लिखा है कि वे अब उस बैंक का कामकाज देखती हैं जिसकी संपत्ति 100 अरब डॉलर है. वे आईसीआईसीआई की पहली महिला बॉस हैं.

पिछली बार फ़ोर्ब्स की इस सूची में 59वें नंबर पर आने वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती इस दफ़ा लिस्ट से ग़ायब हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+