26/11: एफबीआई में मामला दर्ज

Mumbai terror attack (file photo)
मुंबई। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एक एजेंट ने गुरुवार को मुंबई की विशेष अदालत में बताया कि मुंबई पर 26/11 को हुए आतंकवादी हमले के संबंध में एफबीआई ने एक मामला दर्ज किया है और कुछ पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की है।

हमले में छह अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी। किसी भी देश में अमेरिकी नागरिकों की मौत होने पर एफबीआई मामला दर्ज करती है। एजेंट ने बताया कि हमले के संबंध में लास एंजेलिस में मामला दर्ज किया गया। विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी को एजेंट ने बताया कि हमले के तुरंत बाद दर्ज किए गए मामले का वह जांच अधिकारी है। विशेष न्यायालय के आदेशानुसार एजेंट का नाम नहीं बताया जा सकता।

तेजी से चल रही जांच

सरकार द्वारा नियुक्त पाकिस्तानी आतंकवादी मुहम्मद अजमल आमिर कसाब के वकील एसजी अब्बास काजमी द्वारा पूछे गए सवालों पर एफबीआई एजेंट ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के नाम बताने से इंकार कर दिया जिनसे पूछताछ हुई थी और कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

उसने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को यह भी बताया कि मुंबई हमले के संबंध में उसने 19 फरवरी को मुंबई की 37वीं अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन अदालत से एक पत्र भी प्राप्त किया। इसके साथ ही उसने पांच ग्लोबल पोजीशनिंग उपकरणों के साथ एक सेटेलाइट फोन भी मिलने की जानकारी दी, जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था।

एजेंट ने अदालत को बताया कि एफबीआई ने इस मामले में अमेरिका में वांछित खड़क सिंह नामक उस व्यक्ति के ई-मेल पते की जांच की है, जो मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी सेलफोनेक्स में एक खाता खोलना चाहता था। उसके बारे में और जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+