बसपा नेता ने की दलित की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता नेता मुक्तेश्वर सिंह पर कैलाश राम नाम के एक दलित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह जब गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(नरेगा) के लिए रोजगार कार्ड पर उपस्थिति दर्ज कराने गया, तभी सिंह ने उसके साथ बदसलूकी करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर न केवल सिंह ने उसकी पिटाई की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
जिले के बैरिया थाना प्रभारी उमेश चंद्र पांडे ने शुक्रवार को बताया कि मुक्तेश्वर सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया सिद्धार्थ कुमार को घटना की जांच का दायित्व सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications