विद्रोह में शहीद जवान बांग्लादेश का नया नायक
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक बगावत के छह महीने बाद बांग्लादेशी सरकार ने सूबेदार इस्लाम को एक शहीद के रूप में मान्यता दी है। लक्ष्मीपुर जिले के छार लक्ष्मी गांव में गुरुवार को सूबेदार इस्लाम की कब्र पर सलामी दी गई और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बीडीआर के महानिदेशक जनरल मोहम्मद मैनुल इस्लाम और दूसरे अधिकारी भी गुरुवार को सूबेदार इस्लाम के गांव पहुंचे। उनके परिवार को 1,00,000 टका का चेक दिया गया।
सूबेदार इस्लाम उस समय शहीद हो गए थे जब उन्होंने ढाका स्थित बीडीआर मुख्यालय के बाहर अधिकारियों पर हमला कर रहे विद्रोही जवानों को रोकने की कोशिश की थी। उल्लेखनीय है कि विद्रोह में 57 अधिकारियों सहित कुल 73 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications