भारतीय छात्र को पकड़ने की कोशिश में आस्ट्रेलियाई पुलिस
पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष अक्टूबर में मध्य मेलबर्न में भारतीय छात्र पुनीत (19) की कार से आस्ट्रेलिया छात्र डीन हॉफ्सटी (19) कुचल गया था। हादसे के समय पुनीत कथित तौर पर नशे की हालत में था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने शुक्रवार को खबर दी कि पुनीत को 'विक्टोरियन काउंटी कोर्ट' में गुरुवार को पेश होना था। परंतु वह नहीं पहुंचा। इसके बाद न्यायाधीश लीसा हन्नान ने पुनीत की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।
खबर में कहा गया है, "पुलिस का मानना है कि पुनीत 12 जून को जमानत पर रिहा होने के तीन घंटे बाद ही अपने साथी सुखचरणजीत सिंह के पासपोर्ट पर नई दिल्ली रवाना हो गया।" उल्लेखनीय है कि पुनीत ने अपना पासपोर्ट अधिकारियों के हवाले कर रखा था।
पुलिस निरीक्षक रिचर्ड वाटकिन्स ने कहा, "हम पुनीत को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हमारे पास कुछ सूचनाएं हैं कि वह भारत में कहां से आया था।"
गौरतलब है कि हादसे के समय पुनीत के पास प्रशिक्षु चालक का लाइसेंस था। उसने फरवरी में गैर जिम्मेदाराना ढंग से वाहन चलाने का दोष कबूल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications