उत्पीड़न के डर से पेड़ पर चढ़ा कैदी
मण्डल कारागार बांदा में देहात कोतवाली के चटगन गांव के श्रीराम पुत्र शिवमोहन को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा है। वह जेल में बैरक सं़-10 में बीते 6 माह से बंद है। गुरुवार की दोपहर जेल के 'लम्बरदार' की शिकायत पर एक बन्दी रक्षक ने उसे तलब किया। उसे डर था कि पिटाई या जुर्माना से दण्डित किया जायेगा।
घबराया कैदी जेल के अन्दर 50 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। कैदी की इस हरकत से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा, काफी मान-मनौव्वल के बाद भी नीचे नहीं उतरा तो फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने सीढ़ी के जरिये उतारा। वह बार-बार पेड़ से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।
जेल अधीक्षक ए.के. राय ने बताया कि तलाशी के दौरान एक बन्दी से दो पुड़िया गांजा बरामद हुआ है। उसने श्रीराम से हासिल होना स्वीकारा, इसी पर तलब किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications