करंट लगने से 3 की मौत
पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाव में बिजली का करंट आ जाने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बेलदौर थाना के प्रभारी चरितर प्रसाद ने बताया कि मुरासी गांव में बाढ़ का पानी फैला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए वहां नौकाएं चल रही हैं। शुक्रवार को तड़के कुछ कामगार लोग गांव से बाहर निकल रहे थे कि नाव की पतवार एक बिजली के तार को छू गई, जिसके करंट से नाविक की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि उक्त तार जनरेटर का था। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications