खेल शहर का विरोध कर रहे किसानों को पुलिस का नोटिस
स्थानीय पुलिस ने 15 अगस्त को अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत विरनोदा और धारगल गांव के 30 से अधिक किसानों को नोटिस जारी किया है। ये किसान आंदोलन के अग्रिम मोर्चे पर हैं।
राज्य के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित खेल शहर 13 लाख वर्गमीटर के दायरे में होगा और उत्तर गोवा के दो कृषि प्रधान गांवों में विस्तृत होगा।
परनेमा पुलिस थाने के निरीक्षक उत्तम राउत देसाई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, "विश्वस्त सूत्रों द्वारा पता चला है कि आप सब कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ा कर रहे हैं या खेल शहर का विरोध कर एक सं™ोय अपराध कर रहे हैं।"
नोटिस पाने वाले विरनोदा गांव के एक किसान श्रीपद परब ने कहा है, "अकेले विरनोदा गांव में 16 किसानों को नोटिस प्राप्त हुआ है। हम पीढ़ियों से इस भूमि के सामूहिक मालिक हैं। सरकार यहां के जायज असंतोष को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। हम इससे पीछे नहीं हटने वाले हैं। हममें से किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए यह नोटिस पूरी तरह गैरवाजिब है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications