मलेशिया में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 68 हुई
कुआलालंपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 33 वर्षीय महिला की मौत के साथ ही यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 68 हो चुकी है।
मीडिया की एक खबर के मुताबिक यह महिला आठ महीने के गर्भ से थी और उसके अजन्मे बच्चे को भी बचाया नहीं जा सका। मलेशिया में गुरुवार को ही स्वाइन फ्लू के 569 मामले सामने आए।
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री लिवो टिओंग लाइ ने कहा कि इस महिला को गत आठ अगस्त को जोहोर बारू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
टिओंग ने कहा कि स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या वास्तविक हालात को बयां नहीं करती। ये वहीं आकंड़े हैं जिनकी प्रयोगशाला से पुष्टि हो चुकी है या फिर जो लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications