मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी एके-47 के साथ गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को आज गुप्त सूचना मिली कि कई मामलों का आरोपी सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी ज्ञानदेव पुरी भोरे थाना के खरबंदी गांव में अपने गिरोह के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है।
सूचना के बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम को वहां भेजा गया। पुलिस को देखते ही ज्ञानदेव के गिरोह के लोग गोली चलाने लगे, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने ज्ञानदेव को गिरफ्तार कर लिया।
नीलमणि के अनुसार ज्ञानदीप के पास से पुलिस ने एक एके-47 राईफ ल तथा 70 गोली बरामद की है। उन्होंने बताया कि 20 से ज्यादा संगीन मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications