सिवनी में मार्ग बदलने के मुद्दे पर आगजनी और लाठीचार्ज (लीड-1)

जबलपुर से नागपुर के बीच प्रस्तावित फोरलेन मार्ग का सिवनी से होकर गुजरना प्रस्तावित है। इस मार्ग को सिवनी से हटाकर दूसरे स्थान से निकालने की कोशिशों ने यहां के लोगों का असंतोष बढ़ा दिया है। मार्ग बदलने की कोशिशों के खिलाफ शुक्रवार को जनमंच के आह्वान पर सिवनी बंद का आयोजन किया गया।

सिवनीवासियों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री कमलनाथ प्रभाव का इस्तेमाल करके फोरलेन को अपने संसदीय क्षेत्र में ले जाना चाहते हैं। इससे सिवनी के विकास पर असर पड़ने की वहां के लोगों को आशंका है और उसी के चलते शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़क पर जाम लगाया और हंगामा किया। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया।

सिवनी के पुलिस अधीक्षक रमन सिंह सिकरवार ने आईएएनएस को बताया कि प्रदर्शन के दौरान चार पुलिस कर्मियों सहित कुल छह कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एक अन्य जानकारी के मुताबिक कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+