बसपा नेता के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला
जिले के बैरिया थाना प्रभारी उमेश चंद्र पांडे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि यह घटना जमालपुर की है। यहां ग्राम प्रधान व बसपा नेता मुक्तेश्वर सिंह(40) पर कैलाश राम (45)नाम के एक दलित ने आरोप लगाया है कि वह जब गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(नरेगा) के रोजगार कार्ड पर उपस्थिति दर्ज कराने गए थे, तभी सिंह ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पांडे ने बताया कि बसपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया सिद्धार्थ कुमार को घटना की जांच का दायित्व सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications