तमिलनाडु उपचुनाव : डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त
चेन्नई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा की पांच सीटों पर गत 18 अगस्त को हुए उपचुनावों की शुक्रवार को हो रही मतगणना में शुरूआती रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ द्रविड़ मुóोत्र कड़गम (डीएमके)-कांग्रेस गठबंधन सभी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शुरूआती नतीजों में दर्शाया गया है कि डीएमके प्रत्याशी बार्गुर, कुम्बम और इल्यानगुड़ी में बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तोंडमुतूर और श्रीवेकुंदम में आगे चल रहे हैं।
तमिल फिल्मों के अभिनेता विजयकांत की डीएमडीके पांचों सीटों पर दूसरे स्थान पर है। इन उपचुनावों का राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टियों ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) तथा पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने बहिष्कार किया था। उन्होंने चुनावों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं रहने की आशंका व्यक्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications