उड़ीसा के मंत्री को नक्सलियों की धमकी
भुवनेश्वर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नक्सलियों ने उड़ीसा के वित्त मंत्री प्रफुल्ल घादी के आवास को उड़ाने और उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी है।
पुलिस की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि धमकी से संबधित एक पत्र जाजपुर स्थित उड़ीसा खनन निगम के कार्यालय में गुरुवार को प्राप्त हुआ था। नक्सलियों ने खनन निगम कार्यालय और फेरोक्रोम के एक कारखाने को भी उड़ाने की धमकी दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा है, "उड़ीसा खनन निगम के अधिकारियों ने हमें उस पत्र के बारे में बताया है। हमने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।"
अधिकारी ने कहा है कि पत्र में घादी के बेटे व कोरी से विधायक प्रितिमान की हत्या करने की भी धमकी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications