शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को खुलने के साथ ही गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 14,951.49 पर खुला। सुबह करीब 10.06 बजे यह 14,877.63 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 15,012.32 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' कल के बंद वाले स्तर पर ही खुला और करीब इसी समय यह भी गिरावट के रुख के साथ 4418.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 4453.45 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications