हरियाणा विधानसभा भंग (लीड-3)

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की है कि राज्यपाल ने शुक्रवार की शाम राज्य विधानसभा भंग करने संबंधी एक अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार ने इसके पहले शुक्रवार को 90 सदस्यीय विधानसभा को लगभग सात महीने पहले ही भंग करने की सिफारिश की थी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2010 तक निर्धारित था।

हरियाणा विधानसभा का चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही अक्टूबर महीने में कराए जाने की संभावना है।

इसके पहले मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था, "कैबिनेट ने सर्वसम्मति से विधानसभा को तत्काल भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश की है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य की जनता और विपक्षी दल भी यही चाहते थे।"

लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस राज्य में निर्धारित समय से पूर्व चुनाव चाह रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के 62 सदस्य हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल के आठ सदस्य हैं। इसके अलावा 10 सदस्य निर्दलीय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+