लीबिया पहुंचा लॉकरबाइ बमकांड का दोषी
त्रिपोली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के लॉकरबाइ में वर्ष 1988 में हुए विस्फोट के मामले में दोषी लीबियाई नागरिक रिहाई के बाद गुरुवार को स्वदेश पहुंच गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अब्देल बसेत अल-मगराही (57) गुरुवार को लीबियाई नेता गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी के साथ त्रिपोली पहुंचा। अल-मगराही कैंसर से पीड़ित है।
अल-मरगाही की खराब सेहत के आधार पर ही उसे रिहा किया गया था। उसकी रिहाई के बाद विवाद खड़ा हो गया था। अमेरिका ने उसकी रिहाई कड़ा ऐतराज जताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications