ताईवान में तूफान से मरने वालों की संख्या 153 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि तूफान के कारण 464 लोग अभी भी लापता हैं।
ज्यादातर मौतें काओसियंग और तैनान काउंटी में हुई हैं। दोनों जगह क्रमश: 87 व 28 मौतें हुई हैं। इसके अलावा पिंगतंग काउंटी में 21 लोग मारे गए हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि काओसियंग के दो गांवों में राहत कार्य अभी भी जारी है।
ताईवान में लगभग पांच दशकों के दौरान मोराकोट सबसे विनाशकारी तूफान साबित हुआ है। देश के मध्य व दक्षिणी हिस्सों में इसने भारी तबाही मचाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications