माणिकचंद्र वाजपेयी पत्रकारिता पुरस्कार अग्निहोत्री को
23 अगस्त को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरसंघ चालक के.सी. सुदर्शन यह पुरस्कार अग्निहोत्री को प्रदान करेंगे।
जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे और विशेष अतिथि जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा होंगे। अग्निहोत्री को पुरस्कार में एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इससे पूर्व यह पुरस्कार वर्ष 2006 में भगवती धर वाजपेयी और वर्ष 2007 में ओम प्रकाश कुंद्रा को दिया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications