इंसाफ मांग रहे बच्चों को जबरन भेजा गया अनाथालय
निकिता (8) और उसका भाई हिमांशु (7) पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर 11 जुलाई से धरने पर बैठे थे। पुलिस अधिकारियों ने इन दोनों बच्चों को जबरन सोनीपत जिले में स्थित एक अनाथालय भेज दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने जिला अधिकारी के आदेश पर बच्चों को बाल ग्राम भेज दिया है।"
ये दोनों बच्चें अपने पिता सुनील की रिहाई की मांग कर रहे थे। सुनील को जुलाई में अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुनील की पत्नी वर्ष 2006 में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications