एनटीपीसी के हितों की हिफाजत करेगा पेट्रोलियम मंत्रालय
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "ऐसा आरोप लगाया गया है कि पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय एनटीपीसी को नुकसान पहुंचाना चाह रहा है। यह निर्दिष्ट है कि पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय हर तरीके से एनटीपीसी के हितों की सुरक्षा के प्रति बचनबद्ध है।"
मंत्रालय ने तेल कुएं के पूंजीगत व्यय में 2.45 अरब डॉलर से 8.83 डॉलर की हुई बढ़ोतरी का भी बचाव किया। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्पादन क्षमता में भी पूर्व के चार करोड़ यूनिट गैस प्रतिदिन के मुकाबले दोगुने की बढ़ोतरी हुई है।
मंत्रालय की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अनिल अंबानी समूह की रिलायंस नेचुरल रिसोस्रेज लिमिटेड (आरएनआरएल) की ओर से इस मामले में चूक व दलाली के कई सारे आरोप लगाए गए हैं और इस मामले में समाचार पत्रों में विज्ञापन अभियान जारी है।
इस मुद्दे पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को मंत्रियों की एक समिति की बैठक भी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications