सत्यम घोटाले की जांच लगभग पूरी : सलमान खुर्शीद
कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा, "जहां तक सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का मामला है, सत्यम घोटाले की जांच लगभग पूरी हो गई है। कुछ मामूली काम अभी करने बाकी हो सकते हैं।"
यहां आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खुर्शीद ने कहा कि चूंकि अदालत ने अनुमति दे दी है, लिहाजा इस मामले में एक अतिरिक्त आरोप पत्र दायर किया जाएगा।
खुर्शीद ने कहा, "हमें पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उपलब्ध हुई सूचना के आधार पर एक अतिरिक्त आरोप पत्र दायर करने की अनुमति मिली हुई है। हमारे पास मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त सामग्री है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications