स्वास्थ्य मसले पर राज्यों को आलस्य त्यागना होगा : आजाद
आजाद ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के एक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए कहा, "कुछ राज्य इस मामले में अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर राज्यों ने ठीक से काम नहीं किया है। मैं राज्यों के पीछे पड़ूं, इसके बदले राज्यों को मेरे पीछे पड़ना चाहिए। स्वास्थ्य की जिम्मेदारी राज्य का मामला है। इसलिए हर राज्य इस बात को लेकर बाध्य है कि वह अपने लोगों के जीवन की हिफाजत करे।"
आजाद ने कहा कि राज्यों को हर हाल में आलस्य छोड़ देना चाहिए और फ्लू के वायरस के विस्तार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।
आजाद ने कहा, "मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा कि वे स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में ज्यादा खर्च करें। लेकिन मुझे डर है कि कहीं वे इस ओर से मुंह न मोड़ रहे हों। मुझे डर है कि जो भी मैं उपलब्ध कराता हूं वह ज्यादा लोगों को लाभ नहीं पहुंचा पाएगा।"
आजाद ने कहा, "मैं राज्य के मुख्यमंत्रियों व स्वास्थ्य मंत्रियों से बात करूंगा कि वे अपने वित्त मंत्रियों से कहें कि वे स्वास्थ्य के लिए अधिक धन आवंटित करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications