प्रशासनिक सुधार के लिए सचिवों का सम्मेलन

अपने तरह के इस पहले एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग कर रहे हैं। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक सुधार विभागों के सचिव इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस सम्मेलन का लक्ष्य राज्यों मे प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में अनुभवों को बांटने के लिए एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। इससे सार्वजनिक सेवा में सुधार लाने के साथ-साथ प्रशासन को प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जा सकेगा। यह सम्मेलन विभिन्न राज्यों को प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए भी एक मंच उपलब्ध कराएगा।

सम्मेलन में राज्यों में प्रशासनिक विभागों के संगठनात्मक ढांचे, बजट आवंटन और सुधार संबंधी गतिविधियों, क्रियान्वयन में चुनौतियों और केन्द्र से आवश्यक सहायता पर विशेष जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा राज्यों से संबंधित सुझावों के क्रियान्वयन के बारे में भी मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+