पाकिस्तान में अमेरिकी हमले में कई के मरने की आशंका
स्थानीय समाचार चैनल जियो न्यूज ने खबर दी है कि यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मीरंशाह कस्बे के डार खेल इलाके में किया गया। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हमले में कई आम नागरिक मारे गए हैं।
उधर, आतंकवादियों ने इसी कस्बे में एक पुलिस चौकी पर हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि सभी सरकारी इमारतों पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications