उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले
प्रदेश के महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर.आर.भारती ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग में 25 से ज्यादा नमूनों की जांच के बाद 4 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है। भारती ने बताया कि जिन 4 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुिष्ट हुई है, उनमें से दो लखनऊ और दो झ्झांसी के हैं। सभी मरीजों का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में ही है।
एसजीपीजीआईएमएस के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को करीब 20 नए संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आए हैं। भारती ने कहा कि सभी 71 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों(सीएमओ) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications