बिहार में स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ शंकर प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध लोगों के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में शुक्रवार को एक मरीज का नमूना लिया गया। यह व्यक्ति पटना जिले का रहने वाला बताया जाता है।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के समन्वयक डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक बिहार में सिर्फ एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ पदाधिकारी इस बीमारी से पीड़ित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications