झारखंड में भाजपा ने की जल्द चुनाव की मांग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुबर दास ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने लोकसभा में आश्वासन दिया था कि मानसून के बाद सरकार चुनाव आयोग से राज्य में चुनाव कराने का आग्रह करेगी लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
दास ने कहा, "राज्य में चुनाव कब होगा इसका अभी तक कोई संकेत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "के. शंकरनारायण जब राज्यपाल बनकर आए थे तो उन्होंने भी कहा था कि जल्द ही लोकप्रिय सरकार का गठन किया जाएगा लेकिन समझ में नहीं आता है कि उन्होंने अभी तक विधानसभा भंग करने की सिफारिश क्यों नहीं की। राज्यपाल तो मुख्यमंत्री की तरह फैसले ले रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications