जसवंत के निष्कासन में संघ की कोई भूमिका नहीं : भागवत
संघ की प्रदेश इकाई की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे भागवत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जसवंत सिंह के साथ जो भी हुआ उसमें संघ की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह भाजपा का आंतरिक मामला है।"
मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हुए साझा बयान पर उन्होंने कहा, "रणनीतिक तौर पर भारत इस मामले में बैकफुट पर आ गया है।"
संघ प्रमुख ने दावा किया कि उनका संगठन देश को एकजुट रखेगा और आधुनिकता को संरक्षण देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications