मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से राहत
प्रदेश में अब तक मिले संदिग्ध मरीजों की संख्या 70 है। इनमें से 23 मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव रही है। राजधानी स्थित प्रदेश नियंत्रण कक्ष के डॉ सी़ बी़ सोलंकी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि इन्दौर के एक और मरीज की जांच रिपोर्ट आई है जो निगेटिव है। अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं पाया गया है।
डॉ. सोलंकी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एक भी नया संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। संदिग्ध मरीजों की संख्या अब भी 70 ही है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications