शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 228 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 228.51 अंकों (1.52 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,240.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,275.17 के ऊपरी और 14,835.08 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 75.35 अंकों (1.6 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,528.80 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,453.45 के ऊपरी और 4,400.90 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 81.93 अंकों(1.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,559.32 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 102.71 अंकों (1.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,462.98 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बाजार के अधिकतर सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बाजार का रुख सकारात्मक रहा और 1711 शेयरों में तेजी, 958 में गिरावट दर्ज की गई और 102 शेयरों के मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 28 में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी (0.99 फीसदी) और सन फार्मा (0.3 फीसदी) शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications