सईद के खिलाफ पाकिस्तान को सबूत सौंपे गए
सूत्रों के अनुसार यह दस्तावेज विदेश सचिव निरूपमा राव और पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक के बीच आयोजित एक बैठक के दौरान पाकिस्तान को सौंपा गया। यह बैठक पाकिस्तानी राजदूत के आग्रह पर रखी गई थी।
पाकिस्तान को सौंपा गया नया दस्तावेज खासतौर से सईद के बारे में है। पाकिस्तान ने इसके पहले आरोप लगाया था कि भारत की ओर से सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त सबूत नहीं मुहैया कराए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications