मुशर्रफ पर कभी भी मुकदमा नहीं चलाया जा सकता
गिलानी ने नेशनल एसेंबली में बुधवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने जिस समझौते के तहत पिछले वर्ष पद से इस्तीफा दिया था, उसके अनुसार उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
गिलानी ने कहा, "हमें वहीं करना चाहिए, जो किया जा सके।" इसके साथ ही गिलानी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से आग्रह किया कि मुशर्रफ पर मुकदमा चलाने के मुद्दे पर वह राजनीति न करे।
गिलानी के कहने का मतलब साफ था कि मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा तभी चलाया जा सकता है, जब इस मुद्दे पर संसद में सहमति बन जाए। लेकिन इस बात का साफ संकेत है कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) जैसी धार्मिक पार्टियां इस मुद्दे पर सहमत नहीं होने वालीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications