उप्र उपचुनाव में बसपा ने लहराया परचम

बसपा ने लखनऊ की मलीहाबाद विधानसभा सीट, मुरादाबाद (पश्चिम) और औरैया जिले के विधूना विधानसभा सीट पर अपना कब्जा जमाया वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) मुजफ्फरनगर की मोरना विधानसभा सीट पर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

मलीहाबाद सीट पर बसपा के सिद्धार्थशंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कौशल किशोर को 26,414 मतों से पराजित किया। सिद्धार्थशंकर को 62,617 मत मिले।

मुरादाबाद (पश्चिम) सीट पर बसपा के बलराम सैनी ने कांग्रेस के शौकत अली को 17,635 मतों से हराया। विधूना सीट पर बसपा ने महेश वर्मा को 7,349 मतों से हराया।

रालोद के प्रभाव वाली मुजफ्फरनगर की मोरना सीट पर रालोद की मिथिलेश पाल ने बसपा के उम्मीदवार नूर सलीम राणा को हराया। रालोद ने यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ा था। कांग्रेस यहां पांचवें स्थान पर रही।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इन सभी चारों सीटों के विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिस कारण से इन सीटों पर उपचुनाव हुआ।

चार में से तीन सीटों पर बसपा को मिली जीत से उत्साहित पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि इन चुनावों में बसपा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला है, जिससे साफ है कि जनता को बसपा पर पूरा भरोसा है।

लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के कारण कांग्रेस की उम्मीदें इन चुनावों से कुछ बढ़ गई थीं लेकिन उसे करारी शिकस्त खानी पड़ी। उसके दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई जबकि बाकी की दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मलीहाबाद सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यलाल कनौजिया चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत तक जब्त हो गई।

कांग्रेस की ही तरह समाजवादी पार्टी (सपा) भी इन उपचुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+