कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा मंत्री पराजित

राज्य के निर्वाचन अधिकारियों ने घोषणा की है कि धर्मादा व आवस मंत्री सोमन्ना कांग्रेस उम्मीदवार प्रिय कृष्णा से पश्चिमी बेंगलुरू की गोविंदराजनगर सीट 5,239 वोटों से हार गए हैं।

सोमन्ना मई 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन इस वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। लिहाजा उन्हें सीट से इस्तीफा देना पड़ा था। दल बदल के एवज में उन्हें भाजपा की ओर से मंत्री पद का तोहफा प्रदान किया गया था।

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने वाले एक अन्य उम्मीदवार सी.पी.योगेश्वर को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। कन्नड़ अभिनेता योगेश्वर को जनता दल (सेक्युलर) के एम.सी.अश्वथ ने चन्नापटना सीट से पराजित किया है।

भाजपा को थोड़ी राहत इस बात से मिली है कि उसके उम्मीदवार वाल्मीकि नाईक ने केंद्रीय मंत्री खरगे के बेटे प्रियंक को उत्तर कर्नाटक के गुलबर्गा में चित्तापुर (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) सीट से 1,606 वोटों से पराजित कर दिया है।

वर्ष 2008 के विधानसभा में इस सीट से निर्वाचित खरगे ने लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा को कोल्लेगल सीट से भी थोड़ी राहत मिली है। भाजपा उम्मीदवार जी.एन.नानजुंडास्वामी ने कांग्रेस के एस. जयन्ना को 8,267 वोट से पराजित किया।

इसके अलावा जद (एस) अपना गढ़, रामनगाड़ा को बचाने में सफल रहा है। जद (एस) प्रत्याशी के.राजू ने कांग्रेस के सी.एम.लिंगप्पा को 22,019 वोट से पराजित कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+