छत्तीसगढ़ सरकार नक्सली क्षेत्रों में नहीं कर रही है विकास : राहुल
राहुल ने संवाददाताओं से चर्चा में राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा, "सरकार यदि लोगों तक नहीं पहुंच पाती है तो समस्या की शुरुआत होती है। छत्तीसगढ़ के साथ भी ऐसा ही है।"
उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश की सरकार नक्सली समस्या को हल करने में बहुत हद तक सफल रही है। इसकी वजह है कि उसने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया और विकास के कार्य किए।"
राहुल ने कहा, "नक्सलवाद एक राष्ट्रीय समस्या है। हम सब को मिलकर इस समस्या का निराकरण करना है लेकिन दिक्कत यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications