दिल्ली में भारी बारिश
दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे से बारिश शुरू हुई। घंटे भर में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक सरकारी कर्मचारी स्वाति सिंह ने कहा, "आज सुबह मौसम साफ था। हमें आशा नहीं थी कि शाम में ऐसी स्थिति हो जाएगी। सड़कों पर जाम को देखकर मैं भयभीत हूं। मैं समय पर घर पहुंचना चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications