कश्मीर में रिहा आतंकवादी की तलाश में जुटी पुलिस
हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख कमांडर निसार अहमद ऊर्फ गाजी मिसबाहुद्दीन को दक्षिण कश्मीर की एक सत्र अदालत ने बुधवार को रिहा कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "निसार को रिहा करते हुए उसे उसके वकील को सौंप दिया गया था।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक अन्य लंबित मामले में निसार की गिरफ्तारी होनी थी लेकिन वह भूमिगत हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस प्रकार के आंतकवादियों के खिलाफ कई मामले लंबित रहते हैं। यदि आवश्यक होता है तो अन्य मामलों के तहत रिहाई के बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया जाता है।"
पुलिस ने निसार को छह दिसंबर 2007 को श्रीनगर में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस एक बार फिर से उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications