श्रीलंका से सैन्य प्रशिक्षण चाहता है पाकिस्तान
समाचार पत्र डान ने श्रीलंकाई सेना के प्रमुख जनरल जगत जयसुरिया के हवाले से शुक्रवार को लिखा है कि पाकिस्तान के अलावा कई अन्य देशों ने भी श्रीलंकाई सेना द्वारा लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को मात्र तीन वर्षो की लड़ाई के दौरान पूरी तरह तबाह करने के लिए अपनाई गई रणनीति और उपायों के बारे में जानकारी मांगी है।
समाचार पत्र ने लिखा है, "पाकिस्तान ने हथियारों की आपूर्ति के जरिए लिट्टे के खिलाफ लड़ाई में श्रीलंका की मदद की थी, जबकि अन्य देशों ने श्रीलंका को हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।"
श्रीलंकाई नौसेना के पूर्व प्रमुख व वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एडमिरल (सेवानिवृत्त) वसंता करन्नागोडा ने ब्रिटेन में नौसेना पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा लिट्टे के समुद्री दस्ते से निपटने के लिए अपनाई गई रणनीति और उपाय अन्य नौसेनाओं के भी काम आ सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications