राहुल के कार्यक्रम का विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक एबीवीपी के लगभग सौ कार्यकर्ता पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही राहुल यहां पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उल्लेखनीय है कि राज्य के दो दिवसीय दौरे पर राहुल रायपुर के अलावा जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में एनएसयूआई के सदस्यों व छात्रों से चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications