बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार बढ़त के रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 228.51 और निफ्टी 75.35 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 228.51 अंकों (1.52 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,240.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,275.17 के ऊपरी और 14,835.08 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 75.35 अंकों (1.6 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,528.80 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,453.45 के ऊपरी और 4,400.90 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 81.93 अंकों(1.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,559.32 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 102.71 अंकों (1.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,462.98 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications