उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में 3 सीटे बसपा के खाते में

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की चार सीटों पर हाल में संपन्न हुए उपचुनावों में तीन सीटों पर सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को कामयाबी मिली है जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की झोली में गई है।

लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के कारण कांग्रेस की उम्मीदें इन चुनावों से कुछ बढ़ गई थीं लेकिन उसे करारी शिकस्त खानी पड़ी। उसके दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई जबकि बाकी की दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मलिहाबाद सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यलाल कनौजिया चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत तक जब्त हो गई। यहां से बसपा के उम्मीदवार सिद्धार्थ शंकर को 62,617 मत मिले।

बसपा को मलिहाबाद, विधुना और मुरादाबाद सीटों पर कामयाबी मिली है जबकि मोरना पर रालोद के प्रत्याशी को कामयाबी मिली है। रालोद ने यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। कांग्रेस यहां पांचवें स्थान पर रही।

मुरादाबाद सीट से बसपा के बलराम सैनी 17,349 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए, जबकि विधुना सीट से महेश वर्मा 7,349 मतों से विजयी रहे।

कांग्रेस की ही तरह समाजवादी पार्टी (सपा) भी इन उपचुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+