्न'लिथुआनिया में सीआईए की जेल'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की 'एबीसी न्यूज' ने गुरुवार को सीआईए के पूर्व अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट प्रसारित की थी। पूर्व खुफिया अधिकारियों ने कहा कि लिथुआनिया के विलन्यूस शहर के बाहर एक इमारत में आठ कैदियों को लगभग एक साल तक (वर्ष 2005 के अंत) रखा गया था।
अधिकारियों ने कहा सीआईए ने जेल में तब्दील इमारत को उस समय छोड़ा जब लोगों की इसकी जानकारी हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश का विश्वास हासिल करने के लिए लुथिआनिया अपने यहां जेल स्थापित करने के लिए तैयार था।
दूसरी ओर सीआईए ने एबीसी की रिपोर्ट का विरोध किया है। खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट को 'गैरजिम्मेदार' करार दिया। कहा जा रहा है कि सीआईए की जेल लुथिआनिया के अलावा पोलैंड और रोमानिया में भी थी। इसके अलावा अफगानिस्तान, मोरोक्को और थाईलैंड में भी सीआईए की जेल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राष्ट्रपति बुश ने बाद में घोषणा की थी कि विदेशों में रखे गए कैदियों को क्यूबा के गुआंटोनामो खाड़ी जेल में भेज दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications