हरियाणा में जल्द चुनाव, विधानसभा भंग करने की सिफारिश (लीड-2)
मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2010 तक निर्धारित था।
मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, "कैबिनेट ने सर्वसम्मति से विधानसभा को तत्काल भंग करने की राज्यपाल से सिफारिश की है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य की जनता और विपक्षी दल भी यही चाहते थे।"
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस राज्य में निर्धारित समय से पूर्व चुनाव चाह रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
90 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव अक्टूबर महीने में होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के 62 सदस्य हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल के आठ सदस्य है जबकि 10 सदस्य निर्दलीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications