पश्चिम बंगाल की दोनों सीटें तृणमूल कांग्रेस की झोली में
कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गत 18 अगस्त को विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कामयाबी मिली है।
सियालदाह में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी स्वर्णकमल साहा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार प्रबीर देब को 21,557 मतों से हरा दिया।
बोऊबाजार सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी शिखा मित्रा ने वामदलों द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मिनांती गोम्स को 15,000 से ज्यादा मतों के अंतर से परास्त कर दिया।
विधानसभाध्यक्ष एच. ए. हलीम द्वारा दलबदल विरोधी कानून के तहत सुदीप बंदोपाध्याय और सोमेन मित्रा को अयोग्य करार दिए जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराया गया था। बंदोपाध्याय और मित्रा दोनों ही इस समय लोकसभा के सदस्य हैं। शिखा सोमेन मित्रा की पत्नी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications