श्रीनगर में इमारत ढही, कई के फंसे होने की आशंका
शहर के लाल चौक में स्थित यह इमारत जर्जर हालत में थी। अधिकारियों का कहना है कि इमारत के मालिक से इसकी मरम्मत करवाने के लिए कहा गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पांच लोगों को इस ढही हुई इमारत से बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य जारी है।"
इस इमारत में एक बैंक, होटल और कई दुकानें थीं। इमारत का ऐहिासिक महत्व भी था क्योंकि वर्ष 1947 में इसी के निकट से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला ने कश्मीर के भारत में विलय का ऐलान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications