बिहार के कई जिलों में बाढ़

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक, डाकपोखर, कोचाधामन और किशनगंज प्रखंड में कनकई और रतुआ नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इससे करीब तीन लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। किशनगंज के उप विकास आयुक्त ललन जी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा सुदृढ़ीकरण बल (एनडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इधर, पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, वहीं मधुबनी जिले मधवापुर प्रखंड में धौंस नदी का तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जबकि दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर, बीरोल तथा केवटी प्रखंड के दर्जनों गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। घनश्यामपुर में कमला नदी के सुरक्षा तटबंध के टूट जाने से पश्चिमी तटबंध के कटाव का सिलसिला जारी है। वैसे दरभंगा के जिलाधिकारी पान मोहन ठाकुर का कहना है कि जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और जहां भी तटबंध कमजोर हैं वहां जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+