कांग्रेस विचारधारा पर प्रतिबद्ध रही तो उसे कोई नहीं हरा सकता : राहुल
राहुल ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "कांग्रेस चुनाव तभी हारती है जब वह गरीबों के लिए काम करने की अपनी विचारधारा से मुंह मोड़ती है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि हर गरीब आत्म सम्मान के साथ जिए।"
राहुल ने कहा कि कांग्रेस यदि अपनी इस विचारधारा से नहीं डगमगाई तो न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और न ही वामपंथी दल उसे हरा सकेंगे।
उन्होंने कहा, "भारत तेजी से विकास कर रहा है। देश का एक हिस्सा 7.5 फीसदी की दर से विकास कर रहा है जबकि दूसरा हिस्सा विकास से वंचित है। जो कि छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलता है।"
उन्होंने कहा, "मेरी कोशिश होगी कि समाज के सभी वर्गो को विकास का लाभ मिले और हर भारतीय आत्म सम्मान की जिंदगी जिए।"
राहुल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वह राज्य के विभिन्न शहरों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्रों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications