नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
पणजी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का सी हैरियर विमान शुक्रवार को गोवा के तट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक के मारे जाने की आशंका है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि विमान नौसेना के एक पोत के साथ अभ्यास कर रहा था। उन्होंने बताया कि विमान को तलाशने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications